फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से बचने के लिए करें योग

विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में छात्राओं को योग की जानकारी देते डा.ब्रजेश कश्यप। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अमृत योग माह के अंतर्गत तनाव एवं जीवनशैली प्रबंधन को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय में आयुष विंग की ओर से योग वर्कशाप का आयोजन हुआ। इसमें कहा गया कि तनाव से बचने के लिए योग करें।
विज्ञापन

योग वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक डॉ. बृजेश कश्यप ने तनाव से बचाव और जीवनशैली से संबंधित बीमारी से बचने के उपाय बताए। बताया कि डब्लूएचओ कहता है कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में खुद समय देकर स्वस्थ रहना बहुत कठिन है। छात्राओं को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष अभ्यास कराया। कहा जल्दी सोएं, ज्यादा फोन प्रयोग न करें, गायत्री मंत्र का उच्चारण करें व मॉर्निंग वॉक करें। त्रिकोणासन, मर्जारी आसान, भुजंगासन, चकीचलन आसान, नमस्कार आसान, वज्रासन, भुनमन आसान, नाड़ीशोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया। कहा जो लोग घर पर रहकर योग करना चाहते हैं वह 9027772649 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर जूम लिंक के माध्यम से योग सीख सकते हैं। वर्कशाप में प्राचार्य डॉ. राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें