हमीरपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने कहा हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.अशोक बाबू ने प्रतियोगिता में अव्वल रहीं छात्राओं के नामों की घोषणा की। प्रथम स्थान पूर्णिमा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंकिता बीए तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान महक बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन सह नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.ज्योति यादव ने किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ. स्वाति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापकों में मृदुलता सोनकर, धीरेंद्र चौहान, नरेश कुमार, लवकुश कुमार, डॉ.राजेश कुमार, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में प्रतिमा चौहान, सुषमा कुशवाहा उपस्थित रहीं।