फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाया नहीं, पर्चा अंग्रेजी माध्यम का थमाया

विज्ञापन
गहरौली के अंग्रेजी माध्यम कन्या परिषदीय स्कूल में परीक्षा देते नौनिहाल। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। आधी-अधूरी तैयारियों और अध्यापकों की कमी के बीच बेसिक शिक्षा की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। गांव में इंग्लिश मीडियम कन्या गर्ल्स प्राइमरी स्कूल सिर्फ नाम भर के लिए रहा। नौनिहालों को अंग्रेजी पढ़ने को नहीं मिली लेकिन पेपर अंग्रेजी माध्यम से दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव का कन्या प्राथमिक स्कूल पिछले वर्ष से गर्ल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कागजों में चयनित है। अंग्रेजी विषय का एक भी अध्यापक नहीं है। ऐसे में बच्चों को अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जा सकी है। शिक्षा व्यवस्था तो जैसे तैसे चली, गुरुवार को परीक्षा व्यवस्था भी मजाक बनकर रह गई। स्कूल में चार अध्यापकों की तैनाती तो है, लेकिन तीन की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगने से एक अध्यापक के भरोसे 104 छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई। गुरुवार को हमारा परिवेश विषय का पेपर अंग्रेजी माध्यम से छात्रों को थमाया गया। हालांकि बच्चों ने प्रश्नपत्र हल कर लिया। खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह ने कहा बोर्ड परीक्षा में अध्यापकों की ड्यूटी लग जाने से कमी है। जैसे-तैसे परिषदीय परीक्षा कराई जा रही है। विद्यालय का नाम गवर्नमेंट पोर्टल पर इंग्लिश मीडियम दर्ज है। इसलिए पेपर भी इंग्लिश मीडियम के आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें