सुरौलीखुर्द के अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूल में परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोविडकाल में बंद रहे विद्यालय अब फिर खुल गए हैं। पढ़ाई के बीच नए सत्र की तैयारी चल रही है। विद्यालयों में कई स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कुछ विद्यालयों में अभी भी आपसी दूरी रखी जा रही है। हाथ सैनेटाइज कराते हुए सतर्कता बरती जा रही है। लंबे समय तक ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चे अब स्कूल में दोस्तों संग परीक्षा दे रहे हैं। नया सत्र शुरू होते ही शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। छात्र-छात्राओं का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में वह मजा नहीं जो ऑफलाइन में है।
कोरोना के चलते ऑफलाइन पढ़ाई न होने से अभिभावकों में बच्चों को लेकर संशय है। अभिभावक कहते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई ने संभाला, लेकिन दो वर्ष तक बच्चे शिक्षा से दूर रहे। वहीं चिंता यह भी जताई कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाई जा रही वैक्सीन डोज रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। उधर, परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं जारी हैं।