फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्टर डिग्री के नेट परीक्षा पास

विज्ञापन
रोहित गुप्ता - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सिकंदरपुरा निवासी रामसेवक गुप्ता (अकौना वाले) के पुत्र रोहित ने बिना मास्टर डिग्री पहले ही प्रयास में 58 प्रतिशत अंकों के साथ नेट परीक्षा पास की है। हालांकि इस परीक्षा के पास करने का लाभ मास्टर डिग्री के बाद ही पा सकेंगे।
विज्ञापन

2021 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म से ग्रेजुएशन के बाद भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) दिल्ली में पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में प्रवेश लिया था। रोहित ने दिसंबर में आयोजित नेट एक्जाम में पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। रोहित के बड़े भाई मनीष की कपड़े की दुकान है। मनीष ने खुद पढ़ाई छोड़कर दो बहनों व भाई को पढ़ाया। उनका सपना है कि छोटा भाई रोहित प्रोफेसर अथवा सफल पत्रकार बने। रोहित ने हाईस्कूल के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया। इसके बाद राष्ट्रीय भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन के पद पर संविदा पर कार्य किया। अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और गुरुजनों को देते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें