सरीला। जय बाबा आदर्श नागरिक कर्तव्य एवं जटायु संगठन के लोगों ने अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत परेश को सौंपा। कहा प्रदेश में सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए हैं, लेकिन शिक्षण संस्थान अभी भी बंद हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में कोविड गाइडलाइन का पालन के साथ शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की गई है। इस मौके पर चंद्रकांता नदना, राहुल, रत्नेश राजपूत, शिवनारायण, राजकुमार, दशरथ, बलराम, मोहित, जगदीश व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे। (संवाद)