- एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीज अधिक पहुंच रहे अस्पताल
फोटो 16 एचएएमपी 03- जिला अस्पताल के परचा काउंटर में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बदलते मौसम के कारण कान में दर्द और गले के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम बदलने के कारण कान में रूखापन से सनसनाहट और भारीपन हो जा रहा है। इसके साथ ही गले में जकड़न के साथ बोलने पर दर्द की समस्या बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में रोजाना 45-50 मामले आ रहे हैं। सर्दी के कारण कान में भारीपन, झझनाहट, दर्द और सुनने में परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से होने वाले मौसम के उतार-चढ़ाव से इस प्रकार की समस्या बढ़ी है। क्योंकि, एलर्जी के जो मरीज हैं, उन्हें सर्दी और बुखार के बाद कान में भारीपन, सनसनाहट और गले में खराश और जकड़न हो रहा है।
मौसम में नमी के कारण बढ़ी दिक्कत
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव ने बताया कि मानसून में नमी के कारण एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें छींक अधिक आने, नाक के बहने और बंद हो जाने की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। गले में खराश, शरीर में दर्द महसूस होने की समस्या को भी मरीज बयां कर रहे है। साथ ही कान में दर्द होने की शिकायत भी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।