फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.61 लाख किसान ही पा सके पीएम किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
फोटो 1 लल्ला सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में संचालित पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अभी भी लोग अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कृषि विभाग में पात्र किसानों के आवेदनों में आने वाली गलतियां दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हैं। लेकिन एक साल में केंद्र सरकार से जारी होने वाली किस्तों का समय निर्धारण नहीं होने पर जिन किसानों की त्रुटियां दूर की जा चुकी हैं। वह किसान भी जब तक खाते में किस्त न आ जाए भ्रम की स्थित में हैं। जिले कुल किसानों की संख्या करीब दो लाख 12 हजार है। जिसमें कृषि विभाग के मुताबिक करीब एक लाख 61 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ चुके हैं। इन्हीं किसानों में करीब 75 हजार किसान भाग्यशाली है जो लगातार पांचवीं किस्त पा चुके हैं। वहीं करीब 34 हजार किसान अपात्र घोषित हो चुके हैं। जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं करीब ढाई हजार किसानों के डाटा संशोधन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद करीब 15 किसान डाटा सही कराने को भटक रहे हैं। ----------------------------- न नौकरी न पेंशन फिर भी नहीं मिला लाभ फोटो लल्ला सिंह देवगांव निवासी लल्ला सिंह ने कहा कि वह लघु श्रेणी किसान है। कहा कि वह कई बार लेखपाल के साथ कृषि विभाग के चक्कर लगा चुका है। तीन बार सारे कागजात लेखपाल के पास जमा कर चुका है। लेकिन उसकी एक भी किस्त नहीं आई है। इसलिए हताश होकर घर बैठा है। ------------------------------- लेखपाल व प्रधान के यहां कई बार जमा किए कागज फोटो 1 रामरूप सिंह पचखुरा बुजुर्ग के किसान रामरूप सिंह ने कहा कि 15 बीघे जमीन है। प्रधान और लेखपाल को आधार कार्ड, बैंक पासबुक व खतौनी आदि कागजात कई बार दे चुका है। कृषि विभाग में जानकारी करने पर बताया गया कि उसका संशोधन कर दिया गया है। जब ऊपर से पैसा भेजा जाएगा तभी आएगा। कहा कि कई किसानों की किस्तें आ चुकी हैं। लेकिन अभी तक उसका पैसा नहीं आया है। --------------------------- दिव्यांग किसान को नहीं मिला योजना का लाभ फोटो 2 परशुराम विकासखंड सुमेरपुर के पत्योरा निवासी दिव्यांग किसान परशुराम निषाद ने बताया कि करीब एक हेक्टेयर जमीन है। तीन बार किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर चुका है। कहा कि उन जैसे गरीबों की कोई सुनाई नहीं हो रही है। तीन माह से लाकडाउन चल रहा है। जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ------------------- आधार कार्ड में नाम गलत होने से योजना से अभी तक वंचित फोटो 3 रामभजन छानीखुर्द निवासी रामभजन ने बताया कि खतौनी व बैंक पासबुक में उसका नाम रामभजन है। जबकि आधार कार्ड में भजना कर दिया है। इसलिए उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि कृषि विभाग से लेकर हर जगह चक्कर लगाने के बाद भी एक छोटी सी कमी दूर नहीं हुई है। अशिक्षित होने के कारण दुत्कार कर भगा देते हैं। उसके नाम मात्र एक बीघा जमीन है। मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहा है। ------------------------------ प्रयास करने से मिली सफलता फोटो 4 अजय कुमार। सरीला कस्बे के हटवारा मोहल्ला निवासी अजय कुमार ने कहा कि एक बीघा जमीन है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए वह कई बार ब्लाक स्थित कृषि गोदाम प्रभारी जनक कुमार से मिला। कहा कि प्रभारी ने पिछले दिसंबर महीने में उसका डाटा सही किया था। तबसे उसे दो किस्तों में चार हजार रुपये मिल चुके हैं। ------------------------- जो किसान योजना से वंचित हैं। वह अपना आधार व बैंक पासबुक लेकर कृषि विभाग या ब्लाक स्तरीय कृषि गोदामों में जमा कर दें। अगले जुलाई माह में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त आनी है। कहा कि करीब एक लाख 61 हजार किसानों योजना का लाभ पा रहे हैं। 34 हजार किसान अपात्र मिले हैं। कहा कि अभी तक ढाई हजार से ज्यादा किसानों के डाटा का संशोधन किया जा चुका है। जिले में करीब दो लाख 12 हजार किसान हैं। 75 हजार किसानों को पांचवीं किस्त मिल चुकी है। कहा कि जो किसान पेंशनधारक व सरकारी नौकर या आयकर दाता हैं। उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। डा.सरस कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन

फोटो नंबर 2 रामरूप सिंह - फोटो : AMAR UJALA
फोटो नंबर 2 रामरूप सिंह

फोटो नंबर 3 परशुराम निषाद - फोटो : AMAR UJALA
फोटो नंबर 3 परशुराम निषाद
विज्ञापन

फोटो नंबर 4 अजय कुमार - फोटो : AMAR UJALA
फोटो नंबर 4 अजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें