फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिम्मेदारों की मेहरबानी से अवैध पैथोलॉजी लैब का फैला मकड़जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पैथोलॉजी लैब तो मात्र 22 ही पंजीकृत हैं, लेकिन कलेक्शन सेंटरों के नाम पर अवैध लैब का मकड़जाल फैला हुआ है।
विज्ञापन

गली-कूचों तक में कलेक्शन सेंटर चल रहे हैं। ये सेंटर ब्लड सैंपल तो ले रहे हैं, लेकिन रखरखाव ठीक न होने से मरीजों को सही रिपोर्ट नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लैब में जांच करने वाले डॉक्टरों का नाम ही नहीं पता होता है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने सभी एमओआईसी को पत्र जारी कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
जिले में कुल 13 नर्सिंगहोम, नौ क्लीनिक, दो डेंटल क्लीनिक, 19 अल्ट्रासाउंड सेंटर व 22 पैथोलॉजी केंद्र पंजीकृत हैं। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती के चलते जिले में अवैध पैथाेलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। गांवों-कस्बों तक कहीं एक कमरे में तो कहीं संकरी गलियों में पैथोलॉजी चल रही है। अप्रशिक्षित कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में अवैध पैथाेलॉजी को चलने नहीं दिया जाएगा। अवैध पैथालॉजी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सभी एमओआईसी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। - डॉ. गीतम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन


सीएमओ ने पत्र जारी कर अपंजीकृत (झोलाछाप) चिकित्सक, पैथोलॉजी, एक्सरे, ईसीजी, की सूचना तीन दिन में समस्त एमओआईसी से तीन दिन में मांगी है।



कुरारा। कस्बे में चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों का सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण कर संचालकों से पंजीकरण व अन्य अभिलेख मांगे, जिनमें पांच संचालक कागजात नहीं दिखा सके। जिन्हें तीन दिन के अंदर समस्त दस्तावेज दिखाने के लिए समय दिया गया है। कस्बा में 12 से अधिक पैथोलॉजी सेंटर संचालित हैं। सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार जायसवाल ने अपनी टीम के साथ कालपी हमीरपुर हाईवे किनारे, बेरी रोड, भोली रोड, मुख्य बाजार मे पैथोलॉजी सेंटर संचालित हैं। जिनका मौके पर जाकर सीएचसी अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें केवल दो संचालक ही कागजात दिखा सके। वहीं अन्य पांच पैथोलॉजी संचालक कागजात नहीं दिखा सके। टीम में राहुल, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें