फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवालयों को हाईटेक बनाने का सपना अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। ग्राम पंचायतों में संचालित ग्राम सचिवालयों ज्यादातर कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कार्यालय को ग्राम सचिवालय के नाम से स्थापित किया जा रहा है। ताकि गांव की जनता को अभिलेख आसानी से मिल सकें। इसके लिए आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए। वहीं ग्राम सचिवालय में 50 मीटर के दायरे में फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाए। वहीं ग्राम स्तर के ज्यादातर लेखपाल नहीं आ रहे हैं। गहरौली में सोमवार और मंगलवार को निर्धारित दिवस पर लेखपाल को बैठना है। गांव निवासी राजू, रमेश, कल्लू आदि ने बताया कि राजस्व से संबंधित काम के लिए दो दिन से पंचायत घर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन लेखपाल नहीं मिले। इस मामले में संबंधित लेखपाल रमाकांत ने कहा निर्धारित दिवसों पर आते हैं, लेकिन इस बार तहसील में काम होने पर नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें