फोटो 08 एचएएमपी 04- सुमेरपुर में बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ट्राली गुजरने से हुआ गड्ढा। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे से जुड़े बांदा मार्ग पर बने नाले की छत ट्रैक्टर-ट्राॅली के निकलने से ढह गई। इससे सड़क पर भारी गड्ढा हो गया। पुलिस ने बैरीकेटिंग लगाकर हादसों को रोकने के इंतजाम किए हैं।
स्टेट हाईवे बांदा, पैलानी तिंदवारी मार्ग कस्बे में नेशनल 34 से जुड़ता है। जिस जगह पर स्टेट हाईवे जुड़ता है उसी जगह से नाला गुजरता है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने से नाले की छत का कुछ हिस्सा टूट गया। यह नाला अवतार मार्केट की ओर से महिषासुर आश्रम की तरफ हाईवे किनारे होकर गुजरता है। इस नाले में बड़ी आबादी का पानी आता है। नाले का पानी बड़ी पुलिया होकर चांद थोक से गुजरकर कडोरन नाला में गिरता है।