फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था देख डीएम का पारा चढ़ा

Sun, 07 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हौसला पोषण योजना प्रशिक्षण को संबोधित करते डीएम उदयवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर ब्लाक स्तरीय हौसला पोषण योजना प्रशिक्षण गोष्ठी अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ गई। जिससे डीएम का पारा चढ़ गया और वह कुछ देर तक संबोधन करने के बाद चले गए। डीएम के जाते ही चंद मिनटों में पंडाल खाली हो गया। कार्यक्रम में आईं आंगनबाड़ी, सहायिका व आशा बहुएं बिना कुछ सुने ही नदारत हो गईं।
विज्ञापन


जिले में आगामी 10 अगस्त से प्रत्येक ग्राम पंचायत में हौसला पोषण योजना लागू की जाएगी। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखंड कार्यालय के सामने एक लाज में ब्लाक स्तरीय बाल विकास विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। जहां तरफ अव्यवस्थाएं दिखीं। गोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका व आशा बहुएं समय से उपस्थित हो गईं।

मगर सीडीपीओ निर्मला धुरिया सही ढंग से व्यवस्था नहीं कर सकीं। जिससे पूरे कार्यक्रम मेें अफरा-तफरी का माहौल रहा। जैसे ही डीएम उदयवीर सिंह यादव के बोलने का समय हुआ, तो जनरेटर बंद हो गया। जिससे डीएम बिना माइक के ही दो मिनट बोलकर चले गए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि महिलाओं में खून की कमी से बच्चा कमजोर पैदा होता है और कुपोषण का भी खतरा रहता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया है। उन्हाेंने बताया कि प्रथम चरण में जिले की 72 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

मगर अच्छे परिणाम आने के कारण अब इसे सभी ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। गोष्ठी को खंड विकास अधिकारी महेंद्र देव, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अनिल यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर नीना गुप्ता, यूनीसेफ की हेल्थवर्कर डा. अस्तुति वर्मा, दुग्ध विकास प्रभारी मो. महफूज, डीपीओ इंद्रपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्री, सहायिका व आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें