फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पशुबाड़े के फाटक में उतरे करंट से डीजे संचालक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 07 एचएएमपी 11- मृतक अमन बेरिया। परिजन
विज्ञापन
फोटो- 07 एचएएमपी 11- मृतक अमन बेरिया। परिजन
विज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के ग्राम पारा रैपुरा में पशुबाड़े़े में लगे फाटक में उतरे करंट से डीजे संचालक की चिपककर मौत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता के अलावा पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
पारा रैपुरा निवासी अमन उर्फ घंटू, बेरिया गांव निवासी राममिलन प्रजापति के साथ डीजे का संचालन का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दोनों बिरखेरा मार्ग स्थित राममिलन के पशुबाड़े में किसी कार्य से गये हुए थे। अमन आगे था। उसने जैसे ही बाड़े में लगे फाटक खोलने की कोशिश की तभी फाटक में पहले से उतरे करंट की चपेट में आकर वह चिपक गया। राममिलन ने लकड़ी की मदद से उसे अलग किया और तत्काल कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के पिता मुन्नीलाल, मां रेखा बेरिया, पत्नी प्रियंका बेरिया, पुत्र आर्यन 3 वर्ष, पुत्री आराध्या डेढ़ वर्ष का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक माता-पिता के इकलौती संतान था और डीजे का संचालन करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन








इमिलिया में लोहे के दरवाजे पर उतरे करंट से विकलांग युवक की मौत

फोटो- 07 एचएएमपी 12- मृतक तुलसीदास की फाइल फोटो। परिजन

गहरौली ( हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में बुधवार को लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक विकलांग युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव व परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन

थाना मुस्करा के इमिलिया गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव (छुट्टू ) की पुत्री और मृतक की बहन राधा ने बताया कि उसका भाई तुलसीदास (25) शुक्रवार को सुबह 10 बजे मंदिर से वापस आकर घर के बाहर लोंहे का फाटक खोलने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आ आकर बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचे। वहां मौजूद डॉ. शिवजी गुप्ता ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित प्राथना पत्र दिया है इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। संवाद

फोटो- 07 एचएएमपी 11- मृतक अमन बेरिया। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें