फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा करने वाली टीम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र केे पौथिया गांव के पास सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव 29 जुलाई 2026 को मिला था। ललपुरा पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। अज्ञात महिला की पहचान उसके पिता ने की। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे में ही इसका खुलासा किया है। घटना में संलिप्त मृतका के पति सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा घटना में उपयोग किए गए वाहन को भी बरामद किया। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने ललपुरा थाना निरीक्षक राकेश कुमार सरोज, उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, प्रभारी एसओजी कृष्ण देव त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल आदित्य सक्सेना व पुलिस के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कहा कि यह सफलता थाना ललपुरा पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस सेल के बीच उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई तथा टीमवर्क का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें