फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गोली मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक का जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने उनके स्थान पर दूसरी महिला की तैनाती किए जाने के लिए उत्पीड़न करने के भी आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। मामले में प्रोबेशन अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि एक मामले में स्पष्टीकरण मांगने पर प्रबंधक की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक मोनिका गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह पर आरोप लगाती दिख रहीं हैं। बताया कि बार-बार उन पर गलत आरोप लगाकर नोटिस दिया जाता है। इसकी सफाई देने के बाद नए आरोप लगाए जाते हैं। कहा कि उन्हें कमरे में बुलाकर प्रोबेशन अधिकारी ने गोली मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि साथ में काम करने वाली अन्य महिला कर्मी भी उनसे मिली है। उनमें से एक को वह उनके स्थान पर बैठाना चाहते हैं। बताया कि कई बार उन्होंने कहा कि यदि इस्तीफा लेना है तो बता दें, लेकिन उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा।
प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें असत्य व निराधार है। शुक्रवार को सेंटर में एक आवासीय पीड़िता के बारे में सुबह प्रबंधक मोनिका गुप्ता काे अपने चेंबर में बुलाकर उनसे जानकारी मांगी गई। इस पर समुचित जवाब न देकर चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की अन्य कर्मचारियों से प्रबंधक का विवाद और कहा सुनी हुई। इसे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें