फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डांस प्रतियोगिता के फाइनल में कशिश ने मारी बाजी

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता के फाइनल में कशिश ने सबसे अच्छा नृत्य करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं सौम्या चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर रहीं। आयोजक मंडल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गहरौली गांव में चल रही स्व. अभिषेक त्रिपाठी की स्मृति में बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें 50 बच्चों ने डांस किया। किसी ने फिल्मी तो किसी ने भक्ति गीत पर नृत्य किया। चयनकर्ताओं ने फाइनल राउंड के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया। इसके बाद पहले स्थान के लिए मुकाबला हुआ। इसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर गहरौली की बालिका कशिश ने घर आया मेरा परदेसी पिया गीत पर नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। प्रथम आने पर कशिश को एलईडी भेंट की गई। राठ की हिमान्या को तीसरा स्थान मिला। आयोजक अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से गांव की प्रतिभाओं को मौका मिला है। उनका आत्म विश्वास बढ़ेगा। इस मौके पर अजय राजपूत,धर्मपाल, छत्रपाल और महेंद्र कुमार राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें