फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चाट खाने को लेकर विवाद, युवक को पिटाई, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बीती रात चाट खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को कथित रूप से एक गिरोह के सरगना और उसके साथियों ने लात-घूंसों व बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या 14 निवासी शिवम उर्फ शिवा गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र दिया। बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह साथी शुभम द्विवेदी, सनी सिंह और कृष्ण बिहारी के साथ गैस एजेंसी मार्ग के समीप तिराहे पर एक ठेले पर चाट खा रहा था। इसी दौरान रामजी सिंह साथियों के साथ पहुंचा और ठेले वाले से पहले उसे चाट खिलाने के लिए कहने लगा।
आरोप है कि शिवम के विरोध करने पर रामजी सिंह और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर पिटाई कर दी। आरोपियों ने दांत से काटकर उसे घायल कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि रामजी सिंह, विष्णु विश्वकर्मा, पंकज गुप्ता और अंकित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें