राठ। सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं चिट्स सोसाइटी झांसी द्वारा जीआरवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव कराया जा रहा है। समिति के कुछ सदस्यों ने चुनाव को अवैधानिक करार देते हुए बहिष्कार की घोषणा की है।
प्रबंधन समिति के चुनाव में रविवार को मतदान होना है। शनिवार को एक प्रतिष्ठान में सदस्यों ने बैठक की। कहा कि प्रबंध समिति के साधारण सभा के आजीवन सदस्यों का अनुमोदन प्रत्येक चुनाव के पूर्व होता है। इसी आधार पर चुनाव होते हैं। आरोप लगाया कि साधारण सभा के करीब 443 आजीवन सदस्यों के नाम बिना किसी सूचना के काट दिए गए। यह भी आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मिश्रा लगातार दो बार से कोषाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार गुप्ता, सुरेश शर्मा, जगदीश, मनोज गुप्ता, सचिन अग्रवाल के नाम भी काटे गए। जबकि उक्त लोग वर्तमान निर्वाचित सदस्य हैं। वहीं अनेक सदस्यों के नामों में त्रुटियां हैं।
बैठक में डॉ रविंद्र मिश्रा, डॉ. आरआर गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, सुरेश कुमार भटनागर, जगदीश, मुनीम बाबू अग्रवाल, विवेक नगायच, शिवप्रकाश गुप्ता दाऊ, सुरेश कुमार शर्मा, राम प्रकाश शुक्ला, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद