फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
राठ सीएचसी में गमगीन खड़े मृतक युवक के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के गोहानी गांव में युवक ने फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। पिता का कहना है गांव में अवैध रूप से शराब बिकने से पुत्र नशे का लती हो गया था। गोहानी निवासी जयसिंह लोधी ने बताया वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह परिवार समेत खेतों की सिंचाई करने गए थे। घर पर उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह (28) व पुत्र वधू विनीता थीं। सुबह करीब 10 बजे विनीता पशुबाड़े में भूसा डालने गईं थीं। तभी सूना घर पाकर भूपेंद्र ने आंगन में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

पशुबाड़े से लौटने पर उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें फांसी से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डा. भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जयसिंह का आरोप है कि गांव में मिलावटी शराब की बिक्री होती है। कुछ लोग देसी शराब की दुकान से शराब खरीद कर मिलावट करते हैं। मिलावटी शराब पीकर उनके पुत्र नशे के आदी हो गए थे। डिप्रेशन में आकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। अपने पीछे पुत्री शिल्पी (5) व मांडवी (1) को बिलखता छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष मझगवां रामजीत सिंह गौड़ ने कहा गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की अभी तक किसी ने सूचना नहीं दी थी। जांच कराई जाएगी। (संवाद)

मृतक भूपेंद्र सिंह की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें