फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। कस्बे में देवोत्थान एकादशी मेले के चौथे दिन दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में अमर सिंह धौहल व नरेंद्र महोबा के बीच हुई कुश्ती में अमर ने जीत दर्ज की। विकास पन्ना ने विवेक खुरंड को चित किया। मुकेश छतरपुर को बरदानी करगांव ने धूल चटाई। वहीं राजा कालिंजर व नीरज बिवांर में हुई कुश्ती में नीरज ने बाजी मारी। राजू मसगांव व प्रीतम राठ की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

सभी विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्त, जिला पंचायत सदस्य मुकेश भदौरिया, प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह भदौरिया, नरवेंद्र सिंह, राजेश पाठक, गोपाल स्वरूप, छोटू मिश्रा, राहुल तिवारी, विनय पाठक रहे। रात में हुई रामलीला में राम जन्म से लेकर पुष्प वाटिका, ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें