फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने दी दो पुलों की सौगात

विज्ञापन
हमीरपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व अन्य विभिन्न योजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में यमुना और चंद्रावल नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा 684 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। 2022 मिशन के लिए हुंकार भरते हुए अखिलेश और मायावती पर निशाना साधा। कहा कि इनकी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। इसमें कुछ का साथ और कुछ का विकास हुआ, लेकिन भाजपा सरकार में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वीं निरंजन ज्योति ने अपनी जन्मस्थली पत्योरा गांव के पास जाफरगंज-बिंदौर मार्ग पर यमुना नदी पर पुल बनाने की इच्छा व्यक्त की थी। इस पर उन्होंने 106 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाए जाने का ऐलान किया। साथ ही चंद्रावल नदी पर छिमौली से चमरखन्ना में बने रपटे के स्थान पर 1572.58 लाख की लागत से पुल और पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया।
मंच से लोनिवि के 172.26 करोड़ की 69 परियोजनाओं, विश्व बैंक के 350 करोड़ की लागत से 73 किमी लंबी सड़क निर्माण कराने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा 684 करोड़ की 94 परियोजनाओं में 250 किमी लंबी सड़कों के निर्माण की घोषणा की। कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन

गरीबों व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को विभिन्न विकास कार्यों एवं लाभार्थी परक योजनाओं के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रही है। बताया कि सड़कों का जाल बिछाया है तथा उन्हें पूरी तरह गड्ढा मुक्त किया है।
यह भी कहा कि सरकार ने गुंडों, अपराधियों व माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की है। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, विधायक युवराज सिंह व विधायक मनीषा अनुरागी, अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निषाद ने स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें