फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिवांर में डेंगू का कहर, एक और मरीज मिला

Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों पठकाना मोहल्ला निवासी ईशान (9) की डेंगू से मौत हो गई थी। वहीं अब बंधी मोहल्ला में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। उसका कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी पिंटू यादव (26) को डेंगू की पुष्टि हुई है। पिता जयकरन ने बताया कि बेटे को बीते तीन दिनों से तेज बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की भी पुष्टि हुई है।
कहा कि जिला अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होने के कारण वह सीधे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. एसके सिंह का कहना है कि टीम भेजकर मौजूद संसाधनों के अनुरूप दवा आदि का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डेंगू की चपेट में आया पीआरडी कर्मी

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के बंडा गांव निवासी एक पीआरडी कर्मी डेंगू की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में उपचार करा रहा है। रविवार को हुई जांच में डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

पीआरडी कर्मी के भाई पंकज तिवारी निवासी बंडा ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश तिवारी थाना बिवांर में ड्यूटी कर रहा है। बुखार आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
ग्राम बंडा में डेंगू से प्रभावित मरीज पाए जाने पर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में साफ सफाई के साथ कीटनाशक आदि का छिड़काव कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें