फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जनसहयोग से नशा तस्करी पर चोट करेगी हमीरपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्तूबर को सदर थाना हमीरपुर से होगा अभियान का आगाज
विज्ञापन


सभी वर्गों के सहयोग से चलाया जाएगा नशे के खिलाफ अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी।

हमीरपुर। जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए हमीरपुर पुलिस ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 15 अक्तूबर से इस अभियान का आगाज सदर थाना हमीरपुर से किया जाएगा। इस अभियान में विशेष तौर पर ग्राम पंचायतों में चुने गये सदस्यों, प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और प्रधानाचार्यों तथा कुछ अन्य चुनिंदा बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाएगा। प्रदेशभर में घातक सिंथेटिक ड्रग की ओवरडोज से आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। जीवन रक्षक दवाओं का इस्तेमाल भी नशे के लिए किया जा रहा है। एजुकेशन हब जिला हमीरपुर भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में अब हमीरपुर पुलिस ने नशे की इस कुरीति को समाज से मिटाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। अधिकतर ऐसा देखा जा रहा है कि ड्रग ओवरडोज के मामले पुलिस में रिपोर्ट नहीं हो रहे हैं। युवाओं की मौत होने पर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। ऐसे में हमीरपुर पुलिस की कार्यक्रम की योजना के अनुसार निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए यह कार्यक्रम थाना सदर से शुरू करके शीघ्र एक-एक करके सभी थानों, क्षेत्रों में पड़ने वाले क्षेत्रों से चयनित प्रतिनिधियों को शामिल करके किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों और प्रत्येक पंचायतों तथा गांव-गांव में जाकर इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और क्रियान्वयन के बारे में जागरूकता और जानकारी साझा की जाएगी। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक से सहयोग अपेक्षित है। लोगों के सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें