फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बढ़ोत्तरी से व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कपड़ा और फुटवियर उद्योग में जीएसटी बढ़ोत्तरी की अधिसूचना वापसी की मांग नगर उद्योग व्यापार मंडल ने की है। पदाधिकारियों ने
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम हरीशंकर लाल को सौंपा।
नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, रोहित तिवारी, अमित तिवारी, अंजनी गुप्ता, संतोष कुमार, अंकित तिवारी, सराफा महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयकिशोर गुप्ता, राम नारायण ओमर सहित अन्य व्यापारियों ने दिए ज्ञापन में कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई कर नहीं है। गरीब व्यक्ति के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है न की वैभव बढ़ाने की वस्तु है। व्यापारियों ने इस कानून को अव्यवहारिक बताया है। कहा छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और रोजगार में भी कमी आएगी और जीएसटी बढ़ोतरी का असर सीधे उपभोक्ता पर होगा और महंगाई ग्रामीण स्तर तक बढ़ेगी। टैक्स पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत की जो अधिसूचना जारी की गई है उसे वापस लें।
राठ। टेक्सटाइल व फुटवियर में जीएसटी बढ़ोत्तरी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश मिश्रा को सौंपा। जिसमें जीएसटी वृद्धि की अधिसूचना वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी की अधिसूचना में 12 प्रतिशत टैक्स किया गया है। जो अभी तक पांच प्रतिशत था। इसका सीधा असर उपभोक्ता पर पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में काशी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद बजाज, उमाशंकर गुप्ता, शिवशरण स्वर्णकार, अमरजीत सिंह अरोरा, बीके अग्रवाल, मनोज सोनी, नौसे खान, राजेंद्र गुप्ता, शेख रहीस आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें