मौदहा। बुधवार को रागौल रेलवे स्टेशन के नाम के साथ मौदहा नाम जोड़ने की मांग उठी। इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में जिलाधिकारी से इसे गृह मंत्रालय को भेजने की मांग की गई है।
सपा नेता जावेद मेजर ने बताया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी रागौल रेलवे स्टेशन का उपयोग करती है। स्टेशन के नाम में मौदहा जुड़ने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नाम बदलने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया वाल्मीकि और सांसद प्रतिनिधि जाहिद मसूद बबलू भी मौजूद रहे। मन्नू भाई, शाहिद वकील, मुन्ना भाई और जावेद पहलवान सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।