फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने राजस्थान के भीलवाड़ा में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी- 15मृतक जगमोहन की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
पौथिया। ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी जगमोहन उर्फ जग्गू (38) ने भीलवाड़ा में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बृहस्पतिवार को शव लेकर गांव पहुंचेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, जगमोहन अविवाहित था और राजस्थान के भीलवाड़ा में एक क्रेशर पर मजदूरी करता था। मंगलवार को सुबह 10 बजे वहीं शौचालय में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव के लिए निकले हैं। जग्गू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें