फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के अंदर यूपीटीईटी परीक्षा कराने की मांग

विज्ञापन
राठ तहसीलदार अभिनव चंद्रा को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। यूपी टीईटी रद्द होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अनुभवहीनता का आरोप लगाया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव चंद्रा को सौंप 15 दिन के अंदर परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष डॉ. मो. शमीम खान ने कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा रद्द हो गई। प्रदेश सरकार की अनुभवहीनता का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। नकल माफिया इतने सक्रिय हैं कि वाट्सएप पर ही प्रश्नपत्र लीक कर दिया।
उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में 15 दिन के अंदर परीक्षा कराने, अभ्यर्थियों को मुफ्त यातायात उपलब्ध कराने व प्रति छात्र पांच हजार की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेश यादव, मुकेश श्रीवास, चांद मोहम्मद मंसूरी, अवधेश प्रताप यादव, रज्जाक अहमद, शिवम प्रजापति, रहमत, अजीज, कुंवर बहादुर राजपूत, रानू खान, मोहम्मद आजाद, सुलेमान, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें