मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बसवारी गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के बसवारी गांव निवासी धर्म सिंह (40) ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई उदित राजपूत ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रियों को रोते बिलखते छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।