फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संविदा शिक्षिका की मौत, परिजन की मांग पर पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संविदा पर तैनात शिक्षिका रजनी पांडेय (30) की सोमवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह फतेहपुर जिले के अल्लीपुर भिवली गांव की रहने वाली थीं और सिसोलर में मामा राकेश मोहन शुक्ला के घर रह रही थीं।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार सोमवार रात करीब तीन बजे रजनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दवा देने के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामा ने प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन की मांग पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें