फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मूकबधिर पत्नी को किया प्रताड़ित, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 15 संत कबीर नगर निवासी सरोज सोनकर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने मूकबधिर पुत्री दीपांजलि उर्फ पारुल का विवाह कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल निवासी राहुल के साथ 20 अप्रैल 2025 को किया था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, ननद, देवर दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मां का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में एक लाख नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी के साथ पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पति राहुल, ससुर नंगू उर्फ सुरेंद्र, सास मुन्नी, देवर रोबिन, ननद दिव्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें