फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के टूंका गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है अधिक बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

टूंका गांव निवासी श्यामलाल ने बताया उनके बड़े भाई करन सिंह (53) के नाम पर एक एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस वर्ष खेत में मूंगफली की फसल की है। उन्होंने बताया अधिक बारिश के चलते मूंगफली की फसल खराब होने की आशंका सता रही थी। सिंचाई के लिए खेत पर नलकूप लगवा रहे थे। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

जिससे करन सिंह परेशान रहते थे। सोमवार को खेत देखकर उदास मन से घर पहुंचे। रात में अपने कमरे में अकेले जाकर सो गए। देर रात दूसरे कमरे की चौखट पर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह पत्नी शांति देवी को पति का शव फांसी पर लटकता मिला। किसान अपने पीछे पुत्र दिलीप व संदीप को रोता छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें