फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल के संविदा सफाईकर्मी की ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शहर में महिला थाने की पीछे आंबेडकर बस्ती निवासी गंगा विष्णु (40) जिला अस्पताल में संविदा सफाईकर्मी थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। मृतक की पत्नी सोनिया ने बताया उन्हें दवा दिलवाकर घर ले गए। देर शाम अचानक फिर से हालत खराब हो गई। जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पेट की बीमारी से परेशान होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्री पूजा, प्राची व नूरी और बेटा देवांश हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें