बिवांर। कस्बा की मिनी ब्लॉक कालोनी में रहने वाले हिमांशु (17) पुत्र स्व. जयचंद वर्मा की घर में बिजली ठीक करते करंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने बताया मृतक मूलरूप से ग्राम उजनेड़ी थाना ललपुरा का रहने वाला था। उसके पिता की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह बिवांर में अपने मामा महेंद्र उर्फ बाबू धमाका के पास रह रहा था।
मृतक की मां क्रांति देवी दिल्ली में रहकर मजदूरी करती हैं। मौजूदा समय में घर में ही हैं। हिमांशु दो भाइयों में बड़ा था। मां क्रांति ने बताया घर में निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली का कोई फाल्ट ठीक करते हादसा हो गया। परिजनों में थाने में घटना की सूचना नहीं दी है। (संवाद)