फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। तहसील में तैनात होमगार्ड अपने घर में इमरजेंसी लाइट चार्ज करते समय करंट की चपेट में आकर बेसुध हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मझगवां थानाक्षेत्र के टोला रावत गांव निवासी रामकरण पांचाल ने बताया उनके बड़े भाई रामकृपाल (42) राठ तहसील में होमगार्ड थे। उनके नाम पर करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन

नौकरी के साथ खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार शाम रामकृपाल ड्यूटी के बाद अपने गांव पहुंचे। फसलों की रखवाली के लिए खेत पर जाने की तैयारी कर रहे थे। रोशनी की व्यवस्था के लिए इमरजेंसी टॉर्च चार्जिंग करने लगे। तभी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद पुत्र मोनू ने लाइट का तार निकालकर उन्हें छुड़ाया। बेहोशी की हालत में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डा. भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। मृतक होमगार्ड अपने पीछे पत्नी राम देवी, पुत्री सपना, पुत्र मोनू, प्रिंस व अभिषेक को छोड़ गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें