राठ के धनौरी गांव में भागवत कथा सुनाते पं. योगेंद्र शास्त्री।
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। धनौरी गांव स्थित खेरापति देव स्थान पर भागवत कथा में व्यास पं. योगेंद्र शास्त्री ने श्री कृष्ण जन्म कथा सुनाई। कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
बताया कंस के अत्याचारों से पृथ्वी डोलने लगी। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान ने देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के रूप में अवतार लिया। कंस को देवकी की आठवीं संतान से अपनी मृत्यु का भय सता रहा था। उसने देवकी व वासुदेव को कारागार में रखा था। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। इस दौरान मुख्य यजमान राकेश राजपूत, सुमन देवी, पुष्पेंद्र कुमार लोधी, विवेक कुमार, हर्ष कुमार का सहयोग रहा।