फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासबुक मांग रहे युवक से मारपीट

Sat, 09 Sep 2017 11:11 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
घायल रविकांत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र में पासबुक मांगने पर संचालक  ने मारापीट कर दी। इससे ग्राहक की आंख में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर यूपी 100 टीम पहुंची और दोनों को थाने ले आई। भारतीय स्टेट बैंक ने देवगांव रोड स्थित विध्वासिनी मंदिर के निकट ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। इसके संचालन का जिम्मा पारा रैपुरा गांव निवासी संतराम प्रजापति के पास है।
विज्ञापन


संतराम ने गांव के ही सुखलाल प्रजापति को संचालन सौंप रखा है। शनिवार को गोश्त मंडी निवासी रविकांत पासबुक लेने आया। इस पर सुखलाल ने बैंक बंद होने की बात कहकर उसे टरकाना चाहा। पासबुक लेने के चक्कर में दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुखलाल ने रविकांत से मारपीट की। राहगीर देवलाल की सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम ग्राहक व सुखलाल को थाने ले आई।

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट की खबर मिली है। ग्राहक अगर शिकायत दर्ज करवाता है तो बैंक मित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैंक का नियम ग्राहक को सुविधा देना है। उधर पीड़ित ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें