फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व किशोरी ने फांसी लगाई, मौत

Tue, 21 May 2019 12:03 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे रूरीपारा गांव निवासी युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था। वहीं दूसरी घटना में किशोरी की मनपसंद शादी न करने से नाराज होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के रूरीपारा गांव निवासी संजय सिंह परिहार ने बताया उसके गांव में पिता महेंद्र सिंह परिहार, मां रामसखी के साथ उसका बड़ा भाई दिनेश (24) रहता था। उसका भाई मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज उसने ग्वालियर में कराया। मगर इलाज के दौरान दिनेश वहां से भाग आया था। बताया कि वह ग्वालियर में रहकर मजदूरी करता है। रविवार की रात करीब आठ बजे दिनेश ने गांव के बाहर स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। दूसरी घटना मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले की है। यहां दिनेश अपने परिवार के साथ रहता है। दिनेश पेशे से चालक है। उसकी पत्नी सुकीर्ति सुमेरपुर विकासखंड के बिलहड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

 शहर में दिनेश के साथ उसका छोटा पुत्र रविकुमार और पुत्री नेहा (17) रहती थी। समीप ही नेहा की दादी सियादुलारी उससे अलग रहती हैं। दिनेश ने पुलिस को बताया सोमवार की सुबह वह सात बजे घर से निकला था। उसके पुत्र रविकुमार ने फोन पर नेहा के फांसी लगाने की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी पुत्री ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। बताया उसकी बड़ी पुत्री मधू मेरापुर में ब्याही है। मधू के देवर से शादी करने की जिद पर नेहा अड़ी थी। उसने बालिग होने पर उसकी शादी कराने की बात कही थी। मगर पुत्री नहीं मानी और और उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्राइम इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें