फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को मारी गोली,घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बांछित अपराधी जिला अस्पताल लाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुुर क्षेत्र में नगला दया के ही समीप पुलिस से खुद को घिरता देख डकैती के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मार ली। इससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने कहा आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना लाइनपार एसओ संजय सिंह सोमवार को पुलिस टीम के साथ ही थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला दया निवासी रामवीर की गिरफ्तारी को दबिश देने जा रहे थे। क्योंकि वह छारबाग में जनवरी में पड़ी डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

थाना पुलिस नगला दया की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाश की घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रामवीर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे चारों ओर से घेरा तो उसने खुद के गोली मार ली इससे वह लहूलुहान हो गया। थाना लाइनपार पुलिस उसे तत्काल ही उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। यहां घायल रामवीर का कहना था उसे पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन


इधर थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि डकैती के मामले में वांछित चल रहे रामवीर की गिरफ्तारी को जा रहे थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास यह जुआ खेलता दिखाई दिया। घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने फिर भी घेर लिया तो उसने अपने पैर में गोली मार ली। इस कारण घायल हुआ है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि रामवीर हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके खिलाफ आगरा व लाइनपार सहित अन्य थानों में सात आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें