फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर झूला

Sun, 22 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौदहा। थानाक्षेत्र सिसोलर के टोला गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस में न देकर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन


टोला गांव निवासी ओपी यादव होमगार्ड पद पर तैनात है। इसका बेटा राजू (20) ने बीती रात मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह जब परिजन उठे और उसके कमरे में उसके शव को लटका देखकर हतप्रद रह गए और रोना पीटना शुरूहो गया। परिजनों ने बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सिसोलर से इस मामले में जानकारी लेने पर बताया कि घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। हालांकि इस मामले के संबंध में अन्य व्यक्तियों से जानकारी हुई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें