बिवांर कस्बे में छेड़खानी से आहत होने पर छात्रा आत्मदाह कांड और बवाल पर
पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के बाद से विभिन्न संगठन व राजनैतिक दल
आंदोलन चला रहे हैं। सभी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह
ने संयुक्त रूप से बताया कि बिवांर में हुई घटना के बाद ग्रामवासियों व
विभिन्न संगठनों एवं राजनैतिक दलों की भावनाओं को देखते हुए घटना की सीबीआई
जांच कराए जाने के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेजा है। बताया कि मृतकों के
पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी
अनुरोध किया है।