फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Wed, 27 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ जरिया मार्ग पर अमगांव के पास एक आपे पलटने से महिला की मौत हो गई और छह सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जरिया थाने के करौंदी गांव से राठ के लिए डग्गामार वाहन चलते हैं। सोमवार शाम करही गांव की कल्ली पत्नी कल्लू खां और अन्य सवारियां आपे में बैठकर राठ आ रही थीं। अमगांव के पास आपे चालक को झपकी आने से आपे असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया था।

आपे में सवार कल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि करीब आधा दर्जन सवारियां जख्मी होने से प्राथमिक उपचार के बाद चली गईं। हालत नाजुक होने पर कल्ली की  झांसी ले जाते समय निवाड़ी के पास मौत हो गई।
विज्ञापन


कल्ली के पुत्र जहानी ने बताया कि उसका छोटा भाई बरकत राठ से सटे अतरौलिया गांव में रहता है। उसके पुत्र अजीम की कुछ दिन बाद शादी है। जिसके सिलसिले में वह उसके छोटे भाई बरकत के पास आई थी।
विज्ञापन


उधर, हाइवे पर मंगलवार को सुबह सुमेरपुर की ओर आ रहा यात्रियों से भरा एक आटो मारुति कार की टक्कर लगने से पलट गया। जिससे आटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। उधर, मकरांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक  व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें