जिले भर के प्रशिक्षण संस्थानों, इंजीनियरिंग
कालेजाें और औद्योगिक संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर संस्थानों में हवन पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी
आयोजन किया गया।
मुख्यालय स्थित रघुनंदन सिंह आईटीआई में संस्थान
के अनुदेशक, छात्रों और प्रबंध समिति के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के
चित्र पर पुष्प अर्पित कर मशीनों का पूजन किया गया। मुख्यालय के लोनिवि,
विद्युत सब स्टेशन, रोडवेज डिपो, खराद, बेल्डिंग और फर्नीचर की दुकानों में
मशीनों और औजारों का पूजन किया गया।
पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार
कस्बे के विद्युत सब स्टेशन में बिजली कर्मियों ने हवन पूजन किया। बीएसएनएल
टावर व विद्युत सब स्टेशन में डीजे लगाकर कर्मचारियों ने धूमधाम से जयंती
मनाई। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन के साथ
बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
गांधी इंटर कालेज से भी
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। बिजली उपकेंद्र में एसडीओ सहित
सभी अभियंताओं व कर्मचारियों ने हवन पूजन किया। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार
कस्बे सहित क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।
नेस्ले
मार्केट में व्यापारियों ने, आईटीआई में कर्मचारियों व छात्रों तथा कर्मठा
में राजमिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। जरिया,
खेड़ाशिलाजीत, धगवा, ममना, भेड़ी जलालपुर आदि गांवों में भी जयंती मनाई गई।
सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर फैक्ट्री
एरिया में उद्यमियों ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
रिमझिम इस्पात लि., अमित पैकेजिंग, हंस कास्टिंग सहित सभी फैक्ट्रियों में
पूजा की गई।