फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ शुरू

Mon, 25 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया गांव में रविवार से विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हो गई। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं नंगे पैर बेतवा नदी पहुंचीं और कलश में जल लेकर देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की। विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही यज्ञवेदी क ी परिक्रमा की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


विष्णु महायज्ञ 31 मई तक चलेगा। शोभायात्रा में गांव की करीब 200 महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा में भगवान राधा-कृष्ण व शंकर पार्वती की झांकियां आकर्षण का कें द्र रहीं। शोभायात्रा में एक दर्जन घोड़े डीजे और बैंडबाजों के बीच थिरकते रहे।

भीषण गर्मी के बीच गांव के दीपू पालीवाल ने लोगों को बताशे बांटे और ठंडा जल ग्रहण कराया। वहीं आत्माराम गुप्ता, परषोत्तम, लगडू निषाद, बरमदेव स्थान पर मूलचंद्र भगत, पप्पू सचान, डा.पदम सचान, जगदीश सचान, नत्थू शिवहरे, संजय सचान सहित अन्य लोगों ने जगह जगह स्टाल लगाकर शरबत और पानी पिलाया।
विज्ञापन


महायज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। गांव में विष्णु महायज्ञ की दूसरी वर्षगांठ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। चल रही लू से बचाव को लेकर यज्ञ स्थल पर भारी भरकम पंडाल कानपुर से मंगाया गया है।

वहीं ध्यानीदास आश्रम में साधु संतों के रुकने के लिए कांस की झोपड़ियां बनाई जा रही हैं। 28 से 30 मई तक रात में रामलीला का मंचन होगा। साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियों के बीच शिव तांडव का कार्यक्रम होगा।

गांव के ज्यादातर लोगों के कलश यात्रा में शामिल होने से राठ-हमीरपुर मार्ग पर करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहनों के न निकल पाने से जाम की स्थिति बनी रही। महायज्ञ के आयोजन में सैकडों आस्थावान शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें