फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा के खिलाफ रैली

Sat, 14 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हिंसा रोकने को लेकर महिलाओं ने कल्पवृक्ष से पदयात्रा रैली निकाली। इस मौके पर महिलाएं जोशीले नारे लगाते चल रही थी। नगर भ्रमण के बाद रैली का समापन शिखा गार्डेन में हुआ। इसके बाद यहां कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


महिला हिंसा संवाद पर डॉ. श्रेया ने कहा कि अपनी लड़कियों को ज्ञान व शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। कहा कि महिलाएं किसी मामले में पुरुषों से कम नही है। सिर्फ हमारा सामाजिक ढांचा व उसकी सोच में फर्क है।

एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जो महिलाओं ने मांग रखी हैं, उनका वे समुचित तरीके से पहल करेंगे। समर्थ फाउंडेशन के देेवेंद्र गांधी ने कहा कि रैली का मुख्य मकसद लोगों की सोच बदलना है। कल्पवृक्ष परिसर से शुुरू हुई पदयात्रा को डॉ. श्रेया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नारायण पपेट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों ने कठपुतली शो के जरिए बेटी बचाने का भी आह्वान किया। समाज सेविका सीमा शुक्ला, छात्रा पारुल, जलीस खान, आशा दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस मौैके पर मकीना, शकीना, प्रेमा, कुमकुम, भावना ओमर आदि ने लिंगानुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें