कोटबाजार स्थित पुरानी तहसील परिसर में लगी
ब्रिटिशकालीन सूर्य घड़ी रात में चोर उखाड़ ले गए। एसडीएम रामअक्षवर सिंह
और तहसीलदार परशुराम ने मौका मुआयना कर कोतवाली में तहरीर दी।
गौरतलब
है कि आजादी से पहले तहसील परिसर में धातु से निर्मित सूर्य की किरणों से
चलने वाली घड़ी लगाई गई थी। यह घड़ी ब्रिटिशकालीन बताई जाती है। इसके बीच
में एक राड लगी थी। यह घड़ी पत्थर पर लगी थी।
नए तहसील भवन के
निर्माण के बाद सभी कार्यालय वहां शिफ्ट कर दिए गए। इसके बाद तहसील वीरान
हो गई, किंतु प्रशासन ने इस बेशकीमती घड़ी को वहीं छोड़ दी। शुक्रवार की
रात घड़ी चोरी हो गई।
घड़ी चोरी होने की जानकारी एसडीएम रामअक्षयवर
सिंह को हुई तो वे तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली
पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घड़ी चोरी में प्रयोग किए गए औजार
चोर वहीं पर छोड़ गए। कहा कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।