फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो किसानों की मौत

Wed, 06 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ महोबा मार्ग पर बसेला गांव के पास सूखी नहर में गुड़ से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चालक किसान की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और दो साथी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, खेत से वापस लौट रहे किसान की हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


महोबा जनपद के अजनर थाने के टिकरिया गांव निवासी भगवत (40) पुत्र लल्ले कुशवाहा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गांव के करन पुत्र खलक सिंह के ट्रैक्टर पर गुड़ बेचने राठ मंडी आ रहा था। ट्रैक्टर भगवत चला रहा था। राठ महोबा मार्ग पर बसेला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर ने कट मार दिया।

जिससे बचने के प्रयास में भगवत ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा और सूखी नहर में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भगवत की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार भगवत का 16 वर्षीय पुत्र अवधेश, हरचरन पुत्र देशराज और करन पुत्र खलक सिंह घायल हो गए। मृतक के पुत्र अवधेश ने बताया कि ट्राली में करीब 26 क्विंटल गुड़ लदा था।
विज्ञापन


नहर में ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकाला गया। मृतक के रिश्तेदार फूलचंद्र पुत्र संतराम ने थाने में तहरीर दी है।

हमीरपुर कोतवाली के रमेड़ी मांझखोर निवासी किसान संतोष कुमार प्रजापति (45) सोमवार की रात करीब 10 बजे खेतों से घर लौट रहा था। तभी हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहा पहुंचने पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।

सूचना पाकर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से किसान के घर में कोहराम मचा है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें