फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुईं मंडलायुक्त

Wed, 06 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा मंडी समिति में आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने समस्याओं के निस्तारण में खानापूरी किए जाने पर नाराजगी जताकर कहा कि निस्तारण में लापरवाही न बरतें। नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा और तहसील दिवस बेमकसद रह जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस में अचानक मंडलायुक्त आ पहुंची। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। कई अधिकारियों के न आने पर एसडीएम ने पहले ही उन्हें अनुपस्थित कर दिया था। फिर उन्होंने निस्तारण संबंधित समीक्षा की और पाया कि न्यूरिया गांव में एक हैंडपंप के खराब होने पर ग्रामीणों ने दूसरा हैंडपंप लगवाने की मांग की, निस्तारण लिख दिया गया कि फिलहाल यह संभव नहीं है।

मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। कहा कि यह किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं है। इसी तरह उन्होंने पुलिस सहित कई विभागों की शिकायतों के निस्तारण पत्र देखे और असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोताही बरती गई और आवेदकों को जानकारी नहीं दी गई तो अफसोस जनक है।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे में शिकायतकर्ता का विश्वास दिवसों से उठ जाएगा और तहसील दिवसों बेमकसद हो जाएंगे। इस दौरान एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह समस्याओं को गंभीरता से देखें। बिजली, पानी के विभाग लापरवाही न बरतें, इनकी अधिक शिकायतें आती हैं। इस दौरान अपर एसपी व एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें