फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत से दो घंटे बाधित रहा यातायात

Sun, 08 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में नरायच गांव के निकट दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक ट्रक पलट गया। इसमें सवार आधा दर्जन यात्री व खलासी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


रविवार को कसबे में होली के चलते वाहनों का टोटा रहा। जिसकी वजह से कबरई की ओर से कानपुर जाने वाले ट्रक में रीवन गांव की रागिनी (18), श्वेता (24), मालती (13) पुत्री राजेंद्र व शैलेंद्र (19) पुत्र रामेश्वर तथा अवधेश (16) पुत्र जगदंबा निवासी भवानी कसबे की ओर आने के लिए ट्रक में सवार हो गए। जैसे ही यह ट्रक नरायच गांव के निकट आया।

तभी कबरई की ओर जाते हुए एक ट्रक की टक्कर से ट्रक सड़क पर पलट गया। इसमें बैठे इन यात्रियों के अलावा ट्रक का खलासी रामसनेही (42) निवासी कानपुर भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने इन्हें कसबे के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद यह सड़क तकरीबन दो घंटे जाम रही।
विज्ञापन


बाद में पुलिस व पीएनसी के कर्मियों ने पलटे हुए ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। उधर बीती आधी रात सुमेरपुर से कसबे के अंदर मकरांव गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कसबे के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी राकेश (40) व छोटे (50) घायल हो गए। वह होली मिलकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें