आरती समूह की महिलाओं ने आवास की मांग को लेकर
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही बस स्टाप तिराहे के पास
जाम लगा दिया। इसके बाद महिलाओं एडीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को ज्ञापन
दिया।
सुमेरपुर विकास खंड के कुछेछा
गांव की आरती समूह की महिलाओं ने एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके
पास आवास नहीं है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बताया
कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं है। पात्र होने के
बावजूद सरकारी आवास मुहैया नहीं कराए गए हैं। महिलाओं ने आवास दिलाने की
मांग की है। ज्ञापन देते समय रन्नो, शर्मिला, कमला, राजकुमारी, रेखा, नीता,
पार्वती, मधु, प्रेमा, रामवती, ममता, गीता, ज्ञानवती, पानकुमारी, राजेश,
सोना शामिल रहीं।
उधर, सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी पप्पी
सिंह ने एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण
करती है। उसके पास शौचालय नहीं है। इस कारण खेताें में जाना पड़ता है।
महिला ने शौचालय बनवाने की मांग की है।