फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ पर हमले के दो आरोपी दबोचे गए

Tue, 04 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यारह दिन पूर्व नेशनल हाइवे पर वाहन चेकिंग कर रहे एआरटीओ पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया है।
विज्ञापन


26 जुलाई की रात कुंडौरा गांव के निकट हरिहर महाविद्यालय के सामने वाहन चेकिंग के दौरान करीब पौने 12 बजे एआरटीओ मोहम्मद अजीम की टीम पर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।

गोली चलाने से एआरटीओ के हाथ व पैर में चोटें आईं थीं। एआरटीओ ने कुंडौरा निवासी मनीष सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि बीती रात मनीष सिंह व उसके साथी मोनू सिंह निवासी मांझखोर रमेड़ी हमीरपुर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों हमलावरों के पास से अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि तीसरे हमलावर की शिनाख्त हो चुकी है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें